राजकीय महाविद्यालय बनबसा में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया।

  • gallery
  • gallery
  • gallery
  • gallery
आज राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर, राजकीय महाविद्यालय बनबसा, चंपावत के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक सफल ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया! 📊
यह विशेष वेबिनार महान सांख्यिकीविद् प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस जी के सम्मान में हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिनके अतुलनीय योगदान ने भारतीय सांख्यिकी प्रणाली को एक नई दिशा दी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुशीला आर्या द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सांख्यिकी के महत्व और प्रोफेसर महालनोबिस जी के कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में, महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें अपने भविष्य के लिए शुभ आशीष प्रदान किए, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
इस वेबिनार में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ज्ञानवर्धन किया।