राजकीय महाविद्यालय बनबसा में आज का दिन विशेष ! 

  • gallery
  • gallery
  • gallery
  • gallery
राजकीय महाविद्यालय बनबसा में आज का दिन विशेष रहा!
हमें देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक, श्री कैलाश चंद्र थपलियाल जी का स्वागत करने का अवसर मिला। उन्होंने महाविद्यालय के विकास कार्यों एवं परिसर के सौंदर्यकरण विशेषकर हमारे सुंदर ग्राउंड और फूलों  की प्रशंसा की और सकारात्मक प्रयासों को सराहा।
साथ ही, हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी, केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से सुश्री किरन शर्मा (HR मैनेजर एवं एडमिशन डायरेक्टर) तथा श्रीमती ज्योति बिष्ट (डायरेक्टर) भी उपस्थित रहीं। प्राचार्य जी के साथ हुई बैठक में हमारे एमओयू के तहत पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
इन महत्वपूर्ण चर्चाओं में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीवृन्द शामिल रहे। हम अपने अतिथियों के आभारी हैं और भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक सहयोग की आशा करते हैं!