Annual Function celebrate 06 March 2020

दिनांक 06मार्च 2020 को महाविद्यालय मे सत्र 2019-20 को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा देवी ब्लाकप्रमुख चम्पावत रहीं। प्राचार्य की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुआ। इस कार्यक्रम मे श्री गोविन्द सामन्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपने उदबोधन मे विद्यार्थियों मे सीखने की व्यवहारिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वार्षिक क्रीडा़ प्रतियागिता मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों तथा सत्र 2019-20 मे मेरिटोरियस छात्र/छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार से अंलकृत किया गया। क्रीडा मे आलराउन्डर रहे विवेक टम्टा तथा रेखा विश्वकर्मा को प्राचार्य ने नकद पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। श्री सुमित बहादुर पाल छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा ने महाविद्यालय मे पठन पाठन तथा अनुशासन की प्रशंसा की और महाविद्यालय मे सहयोग का वादा किया। मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा देवी ब्लाकप्रमुख चम्पावत ने महाविद्यालय को 05 कम्प्यूटर देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो0 (डाॅ0) श्रीमती आभा शर्मा ने महाविद्यालय की सत्र 2019-20 की प्रगति रिर्पोट की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा महाविद्यालय को आगे बढ़ानें की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय मे गृहविज्ञान व इतिहास विषय जो पूर्व मे मन्त्री जी ने घोषणा की है उसको प्रारम्भ कराने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर नेपाली नृत्य,पहाड़ी नृत्य, गुजराती नृत्य, सोलो नृत्य जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किये जिसमे तनूजा, शिवांगी, निशा, मनोरमा, मनीषा, कविता, ईशिका, सोनी, निकिता, पूर्णिमा, शिवानी, रेखा, मनोरमा, इत्यादि ने प्रतिभाग किया।