राजकीय महाविद्यालय बनबसा में निरीक्षण एवं वृक्षारोपण ।
राजकीय महाविद्यालय बनबसा, चम्पावत के लिए २८ मई, २०२५ का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण रहा। महाविद्यालय की शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से संबद्धता के निमित्त गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण समिति के सम्मानित सदस्य:
* डॉ. संजीव आर्य (संयोजक, शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा)
* डॉ. स. जोशी (कला विशेषज्ञ)
* श्री ए. एस. उनियाल (संयुक्त निदेशक)
* श्री संजीव भट्ट (अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चम्पावत)
प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश सिंह के कुशल मार्गदर्शन, संबद्धता प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार के प्रयासों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के सहयोग से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समिति ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षिक प्रगति पर संतोष व्यक्त किया, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।
निरीक्षण उपरांत, महाविद्यालय परिसर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ये नव रोपित पौधे महाविद्यालय की निरंतर उन्नति के प्रतीक बनेंगे।
यह सफल आयोजन महाविद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम समिति के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।







