कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगाँठ पर राजकीय महाविद्यालय बनबसा में आयोजन।

कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगाँठ पर राजकीय महाविद्यालय बनबसा में आयोजन। 
आज (26 जुलाई 2025) हमने कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगाँठ मनाई। इस अवसर पर देश के वीर शहीदों की शहादत और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए, महाविद्यालय परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रभारी प्राचार्य, डॉ. मुकेश कुमार ने कारगिल विजय की ऐतिहासिक जीत और मातृभूमि की रक्षा में हमारे सैनिकों के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला।
हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है और हम उनके शौर्य को हमेशा याद रखेंगे। जय हिन्द!
