NOTICEBOARD

Noticeboard /
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
दिनांक 29 जून 2021 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस आनलाइन गूगल मीट पर कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ0 आभा शर्मा ने किया। प्राचार्य महोदया ने डाॅ0 पी0सी0 महालनोबिस को नमन करते हुए कहा कि उनके जीवनी से हम सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिए। डाॅ0 रामनरायन पाण्डे एसो0 प्रोफेसर, डाॅ0 मुकेश कमार, डाॅ0 बी0 एन0 दीक्षित, डाॅ0 शशिप्रकाश सिंह तथा डाॅ0 हेम कुमार गहतोड़ी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय के छात्र प्रकाश चन्द्र ने, छात्रा शिवानी कश्यप तथा पुष्पा यादव ने महालनोबिस के जीवन परिचय व उनके कार्यो के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ0 दिनेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया!
प्राचार्य
Noticeboard /
प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र / छात्राओं को सूचित
लिंक? ssju.ac.in
बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र / छात्राओं को सूचित किया जाता है कि एस0एस0जे0 विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पत्र सं० SSJU/Exam/2020-21/52 दिनांक 06-04-2021 के क्रम में सूचित किया जाता है कि बी० ए० प्रथम सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने की अन्तिम तिथि दिनांक 20-04-2021 है। निर्धारित तिथि के अन्तर्गत अपना परीक्षा फार्म आनलाइन अवश्य भर लें। किसी विलम्ब के लिए आप की जिम्मेदारी होगी। उक्त तिथि के बाद दिनांक 21-04-2021 से दिनांक 28-04-2021 तक विश्वविद्यालय के निर्देश के क्रम में विलम्ब शुल्क रु0 500/- के साथ उक्त पोर्टल पर आवेदन किया जा सकेगा। अतः आप समयान्तर्गत अपना परीक्षा फार्म भर लें। परीक्षा फार्म की एक प्रति महाविद्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।
धन्यवाद
Noticeboard /
2020-21 वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता दो दिवसीय 09 वा 10 अप्रैल 2021 को संपन्न हुआ
महाविद्यालय में सत्र 2020-21 वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता दो दिवसीय 09 वा 10 अप्रैल 2021 को संपन्न हुआ! सभी छात्र/छात्राओ ने पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ प्रतिभाग किया! सभी प्रमुख समाचार पत्रों ने प्रतियोगिता को अपने समाचार पत्र मे इसे प्रमुखता से जगह दी!महाविद्यालय स्टाफ वा छात्र/छात्राओं ने लगातार हर्षोल्लास पूर्वक प्रतिभागियों का उत्साह वा मनोबल बढ़ाया!
Noticeboard /
New Notification 21/02/2021
Important information
Noticeboard /
बी ए प्रथम वर्ष 2020-21 में प्रवेश हेतु सूचना-
महविद्यालय में बी ए प्रथम वर्ष, सत्र 2020-21में, एड्मिशन हेतु मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। सभी बच्चे सूची में अपना नाम देखें। और दी गई क्रम संख्या के अनुक्रम में निर्धारित तिथि वा समय पर प्रवेश हेतु उपस्थित हों। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र को भरकर और शैक्षणिक दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न करके, 2-2 प्रतियो के साथ सभी दस्तावेजों की मूल प्रति प्रवेश समिति के सामने प्रस्तुत करेंगे। EWS केटेगरी में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को EWS प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर 10% आरक्षण निर्धारित सीटों के अतिरिक्त दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया उत्तराखण्ड शासन तथा कु0वि0वि0 नैनीताल के निर्देशो/मानकों के अनुसार सम्पन्न होगी।
Noticeboard /
Welcome to new Website
We are delighted to announce the launch of our newly redesigned website for better User Interface & Easy to accessible for Students.